देश-दुनिया

Rakesh Tikait: किसान नेता राकेश टिकैत की कार से मुजफ्फरनगर में टकराई नीलगाय, बाल-बाल बचे

UP News: किसान नेता और भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की कार से शुक्रवार शाम मुजफ्फरनगर जिले में एक नीलगाय टकरा गई। इस घटना में टिकैत बाल-बाल बच गए। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मीरापुर बाईपास रोड के पास हुआ हादसा
राकेश टिकैत के मुताबिक, उनकी गाड़ी मीरापुर बाईपास रोड के पास थी, तभी अचानक एक नीलगाय सामने आई और उनकी गाड़ी से टकरा गई। इस घटना में वह बाल-बाल बच गए। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button