देश-दुनिया
Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप बोले, मैं नहीं चाहता था कि नरेंद्र मोदी व अन्य नेता वाशिंगटन में तंबू, भित्तिचित्र और गड्ढे देखें

US President Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह नहीं चाहते थे कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनसे मिलने आए अन्य वैश्विक नेताओं को वाशिंगटन में संघीय भवनों के पास तंबू और भित्तिचित्र देखने को मिलें। ट्रंप ने अमेरिका की राजधानी की साफ-सफाई का आदेश दिया है।
कहा, हम अपराध नहीं होने देंगे
डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को न्याय मंत्रालय में अपने वक्तव्य में कहा कि हम अपने शहर की सफाई कर रहे हैं। हम इस राजधानी की सफाई कर रहे हैं और हम अपराध नहीं होने देंगे, हम अपराध के पक्ष में खड़े नहीं होंगे, हम भित्तिचित्रों को हटाने जा रहे हैं, हमने पहले ही तंबू हटाने शुरू कर दिए हैं और हम प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। (भाषा)



