राजनीति
UP Politics: योगी आदित्यनाथ बोले, चढ़ावा को लेकर सनातन आस्था पर प्रहार कर रहे सपा-कांग्रेस को देखकर गिरगिट भी शरमा रहा होगा

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को प्रतापगढ़ में कहा कि अयोध्या में कथित चढ़ावा चोरी को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर निशाना साध रही समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। सीएम योगी ने कहा कि सनातन आस्था पर प्रहार कर रहे इन दोनों दलों की वक्फ के मुद्दे पर खामोशी को देखकर तो गिरगिट भी शरमा रहा होगा।
प्रतापगढ़ में 384 करोड़ की 111 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
मुख्यमंत्री योगी ने प्रतापगढ़ जिले के सदर और विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्रों में 384 करोड़ की 111 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में सपा और कांग्रेस की तीखी आलोचना करते हुए उन पर गंभीर आरोप लगाए। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



