क्राइम
Karnataka News: घर की किस्त न चुका पाने पर एक व्यक्ति ने की खुदकुशी, बैंक का अध्यक्ष गिरफ्तार

Mangaluru News: कर्नाटक में मंगलुरु के एक गांव में 47 वर्षीय एक व्यक्ति ने घर की किस्त न चुका पाने पर कथित तौर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली और यह कदम उठाने से पहले उसने एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें मंगलुरु कैथलिक कोऑपरेटिव बैंक (एमसीसी) के अध्यक्ष पर फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
इनकी हुई गिरफ्तारी
पुलिस ने बताया कि बैंक के अध्यक्ष अनिल लोबो को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस इस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। (भाषा)


