देश-दुनिया

Weather Update: दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान, राजस्थान में भीषण गर्मी, कई जगह हल्की बारिश

Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और गरज के साथ बारिश का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग ने राजधानी में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 62 प्रतिशत दर्ज की गई।

इतनी बारिश दर्ज की गई
आईएमडी के अनुसार, शनिवार को सुबह आठ बजे से लेकर रविवार को इसी समय के बीच करीब एक मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने बताया कि मध्य दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, महारानी बाग और मयूर विहार समेत कई इलाकों में बारिश हुई।

राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में भीषण गर्मी, कई जगह हल्की बारिश
राजस्थान के अधिकतर इलाकों में जारी भीषण गर्मी के बीच राज्य के पूर्वी हिस्से में कई जगह हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने बताया कि बीते 24 घंटे में पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की वर्षा दर्ज की गई। सर्वाधिक 27 मिलीमीटर वर्षा झालरापाटन (झालावाड़) में दर्ज की गई। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button