देश-दुनिया
Bihar News: वर्दी पहनकर नाचने पर तेज प्रताप के सुरक्षा गार्ड को लाइन हाजिर किया गया

Patna News: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेज प्रताप यादव के सुरक्षा गार्ड के रूप में तैनात एक कांस्टेबल को बिहार के पूर्व मंत्री के आवास पर होली समारोह के दौरान वर्दी पहनकर नाचने के कारण रविवार को लाइन हाजिर कर दिया गया।
दीपक की जगह विधायक की सुरक्षा में किसी अन्य कांस्टेबल की होगी तैनाती
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कार्यालय द्वारा रविवार को जारी बयान के अनुसार, विधायक तेज प्रताप के सुरक्षा गार्ड के रूप में तैनात कांस्टेबल दीपक कुमार को वर्दी में नाचने के लिए तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया है। दीपक की जगह विधायक की सुरक्षा में किसी अन्य कांस्टेबल को तैनात किया जाएगा। (भाषा)



