क्राइम
Ballia News: महिला से दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Ballia Crime: उत्तर प्रदेश में बलिया के सुखपुरा थाना क्षेत्र में 38 वर्षीय महिला के साथ कथित रूप से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में बुधवार तड़के आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।
जानें, क्या है मामला
समाचारा एजेंसी भाषा के मुताबिक, सुखपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 38 वर्षीय महिला को फेफना थाना क्षेत्र के मिड्ढा गांव का राजू तुरहा (32) मंगलवार रात नौ बजे एक सुनसान स्थान पर ले गया तथा उसके साथ मारपीट कर कथित रूप से दुष्कर्म किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



