देश-दुनिया

ISRO: इसरो ने रचा इतिहास, पीएम मोदी बोले-भारत के लिए गर्व का पल

GSLV: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भू-तुल्यकालिक कक्षा से तस्वीरें लेने वाले देश के पहले उपग्रह के शुक्रवार को सफल प्रक्षेपण की सराहना करते हुए इसे देश के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शुक्रवार तड़के भू-तुल्यकालिक उपग्रह प्रक्षेपण यान (जीएसएलवी) के जरिये 2,300 किलोग्राम से अधिक वजनी उपग्रह को सटीक कक्षा में स्थापित कर एक बार फिर इतिहास रचा।



इमेजिंग उपग्रह के सफल प्रक्षेपण पर इसरो को बधाई, हमारी पृथ्वी अवलोकन क्षमता मजबूत होगी: खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को जीएसएलवी-एफ17/ईओएस-05 मिशन की सफलता पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों एवं पूरी टीम को बधाई दी और कहा कि यह कामयाबी भारत की पृथ्वी अवलोकन क्षमताओं को और मजबूत करेगी। इसरो ने इतिहास रचते हुए भू-तुल्यकालिक कक्षा में स्थापित होने वाले देश के पहले इमेजिंग (तस्वीर लेने वाले) उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया।



इसरो के मूल चरित्र को बदलने का प्रयास हो रहा: कांग्रेस
कांग्रेस ने शुक्रवार को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के जीएसएलवी रॉकेट के सफल प्रक्षेपण की सराहना करते हुए कहा कि पूरे देश को ऐसे समय में इसरो के आने वाले सभी प्रयासों की सफलता की कामना करनी चाहिए, जब प्रधानमंत्री कार्यालय के निर्देश पर इस संस्थान के मूल चरित्र को ही बदलने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्य विपक्षी दल ने यह भी कहा कि यह उपलब्धि इसरो का मनोबल बढ़ाने वाली भी साबित होगी, क्योंकि हाल के समय में इसरो को कई तरफ से हमलों का सामना करना पड़ा है। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button