राजनीति

Haryana Politics: राव नरेंद्र सिंह को हरियाणा कांग्रेस की कमान मिलने पर कैप्टन अजय यादव ने उठाए सवाल

Haryana News: कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में अपनी हार के लगभग एक साल बाद सोमवार को अपनी राज्य इकाई अध्यक्ष और विधायक दल का नेता नियुक्त किया। पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह को अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को विधायक दल के नेता की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कहा, पार्टी को आत्म निरीक्षण करने की आवश्यकता
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के समधी और हरियाणा के पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि हरियाणा में कांग्रेस पार्टी के लगातार गिरते ग्राफ को देखते हुए लिए गए निर्णय पर पार्टी को आत्म निरीक्षण करने की आवश्यकता है। राहुल गांधी की इच्छा थी कि हरियाणा कांग्रेस का अध्यक्ष एक ऐसे व्यक्ति को बनाया जाए, जिसकी छवि पूरी तरह साफ-सुथरी, बेदाग और युवा नेतृत्व की पहचान रखने वाली हो। लेकिन इसका निर्णय इसके ठीक उलट दिखाई देता है। इस वजह से पार्टी कार्यकर्ताओं और कैडर का मनोबल बिलकुल गिर गया है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button