राजनीति

Haryana Election: मुख्यमंत्री पद की दावेदारी पर कुमारी सैलजा ने कहा, क्यों नहीं; हुड्डा खेमे की टेंशन बढ़ी

हरियाणा (Haryana) में विधानसभा चुनाव से पहले ही मुख्यमंत्री पद के लिए खींचतान शुरू हो गई है। कांग्रेस महासचिव कुमारी सैलजा ने हरियाणा विधानसभा चुनाव से कुछ हफ्ते पहले मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी दावेदारी पेश करते हुए शुक्रवार को कहा कि हर समुदाय या व्यक्ति की महत्वाकांक्षा होती है और (उनकी) क्यों नहीं हो सकती।

उन्होंने ‘पीटीआई’ के विशेष कार्यक्रम ‘@4पार्लियामेंट स्ट्रीट’ में समाचार एजेंसी के संपादकों के साथ बातचीत में विधानसभा चुनाव लड़ने की अपनी इच्छा का भी संकेत दिया और कहा कि वह राज्य में काम करने की इच्छुक हैं, लेकिन इस बारे में अंतिम फैसला कांग्रेस आलाकमान को करना है। सैलजा की सीएम पद की दावदारी से प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। वहीं, हुड्डा खेमे की टेंशन भी इससे पढ़ गई है। (इनपुट भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button