देश-दुनिया
Republic Day: गणतंत्र दिवस पर योगी आदित्यनाथ बोले, सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए हों संकल्पित

Republic Day 2026: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को 77वें गणतंत्र दिवस पर सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए आह्वान किया कि वे संविधान के आदर्शों से प्रेरित होकर एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण हेतु संकल्पित हों।

कहा, भारत का संविधान व्यक्ति नहीं समष्टि के भाव को जोड़ने की देता है प्रेरणा
योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद कहा कि भारत का संविधान व्यक्ति नहीं समष्टि के भाव को जोड़ने की प्रेरणा देता है। यदि कोई व्यक्ति कहता है कि मैं न्याय से ऊपर हूं, संविधान से ऊपर हूं, व्यवस्था से ऊपर हूं तो मुझे लगता है कि वह भारत के संविधान की अवमानना कर रहा है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



