Formation Day: राष्ट्रपति, पीएम मोदी और अमित शाह ने हरियाणा, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और केरल के स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं

Formation Day News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कर्नाटक, मध्य प्रदेश, केरल, हरियाणा और छत्तीसगढ़ के लोगों को उनके राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दीं।
राष्ट्रपति ने दी शुभकामनाएं
राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, पंजाब और पुडुचेरी के स्थापना दिवस पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई। इन सभी क्षेत्रों ने भारत की प्रगति में उल्लेखनीय योगदान दिया है। ईश्वर करे कि ये राज्य और केंद्र शासित प्रदेश अपनी विकास यात्रा में निरंतर नए आयाम स्थापित करते रहें। मैं इन सभी प्रदेशवासियों की निरंतर समृद्धि और कल्याण के लिए शुभकामनाएं दी।
पीएम मोदी ने हरियाणा के स्थापना दिवस पर राज्य के निवासियों को दी शुभकामनाएं
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि हरियाणा दिवस के अवसर पर राज्य के सभी निवासियों को बहुत-बहुत बधाई। यह ऐतिहासिक धरती हमारे किसान भाई-बहनों के अथक परिश्रम, जवानों के अतुलनीय पराक्रम और युवाओं के अद्भुत प्रदर्शन से देशभर के लिए एक मिसाल रही है। प्रगति के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहे इस प्रदेश के विशेष अवसर पर मैं हर किसी की खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।
पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं
पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ के लोगों के पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि छत्तीसगढ़ के अपने सभी भाई-बहनों को राज्य के स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ की अनेकानेक शुभकामनाएं। प्रकृति और संस्कृति को समर्पित यह प्रदेश आज प्रगति के नित-नए मानदंड गढ़ने में जुटा है। कभी नक्सलवाद से प्रभावित रहे यहां के कई इलाके आज विकास की प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। मुझे भरोसा है कि यहां के मेहनती और हुनरमंद लोगों की लगन और उद्यम से हमारा यह राज्य विकसित भारत के विजन को साकार करने में अहम भूमिका निभाएगा।
प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस पर राज्य के प्रख्यात कलाकारों से की बात
प्रधानमंत्री ने शनिवार को छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के सांस्कृतिक परिदृश्य की दो प्रतिष्ठित हस्तियों लोक गायिका तीजन बाई और लेखक विनोद कुमार शुक्ल के परिवार से बात की। छत्तीसगढ़ आज अपना 25वां स्थापना दिवस मना रहा है।
छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और केरल के स्थापना दिवस पर अमित शाह ने दी बधाई
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और केरल के लोगों को उनके राज्यों के स्थापना दिवस पर शनिवार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये राज्य जन कल्याण, स्वच्छता और समृद्धि की ओर अग्रसर हैं। अमित शाह ने 15 मार्च को अलग-अलग संदेशों में राज्यों की समृद्धि और गौरव की कामना की। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



