टॉप न्यूजदेश-दुनिया

Ladakh: लद्दाख में पांच नए जिले बनाने का एलान, जानें-इनके नाम; किसने-क्या कहा

भारत (Bharat) के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख में पांच नए जिले बनाने की घोषणा की। अमित शाह ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि एक विकसित और समृद्ध लद्दाख बनाने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण के अनुरूप केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पांच नए जिले बनाने का निर्णय लिया है।

ये हैं नए जिले
जांस्कर, द्रास, शाम, नुबरा और चांगथांग अब लद्दाख के नए जिले होंगे। गौरतलब है कि जांस्कार और द्रास कारगिल रीजन में हैं, जबकि शाम, नुब्रा और चांगथांग लेह रीजन में हैं। मौजूदा समय में लद्दाख रीजन में दो जिले हैं- लेह और कारगिल। गृह मंत्रालय के फैसले के बाद अब लद्दाख में कुल सात हो गए।

यह भी कहा शाह ने
अमित शाह ने एक्स पर लिखा है कि हर गली-मोहल्ले में शासन को मजबूत करके लोगों के लिए लाभ को उनके दरवाजे तक पहुंचाएंगे। मोदी सरकार लद्दाख के लोगों के लिए प्रचुर अवसर पैदा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

लद्दाख में पांच नए जिलों का निर्माण बेहतर शासन और समृद्धि की दिशा में कदम: प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को लद्दाख में पांच नए जिलों के गठन की सराहना करते हुए इसे बेहतर शासन और समृद्धि की दिशा में एक कदम बताया। उन्होंने कहा कि जंस्कार, द्रास, शाम, नुबरा और चांगथांग पर अब अधिक ध्यान केंद्रित किया जाएगा, जिससे सेवाओं और अवसरों को लोगों के और करीब लाया जा सकेगा। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button