क्राइम
UP News: प्रेमी भतीजे के रिश्ता जारी रखने से मना करने पर महिला ने थाने के अंदर कलाई काटी

Sitapur News: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में 35 वर्षीय महिला ने संबंध जारी रखने से पति के भतीजे व प्रेमी के इनकार करने के बाद यहां एक थाने के अंदर कथित तौर पर अपनी कलाई काट ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।
यहां हुई वारदात
पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार को जिले के पिसावां थाना क्षेत्र के कुतुबनगर पुलिस चौकी पर हुई। पुलिस इस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)


