राजनीति
Delhi Politics: आतिशी ने भाजपा पर साधा निशाना, दी चुनौती

Delhi News: दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) नेता आतिशी ने शनिवार को 6 फ्लैगस्टाफ रोड स्थित पुराने मुख्यमंत्री आवास को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है और चुनौती दी है।
जानें, क्या कहा आतिशी ने
आतिशी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि 14 सितंबर को बीजेपी की विधान सभा कमेटी पुराने मुख्यमंत्री आवास – 6 फ्लैग स्टाफ रोड – का इंस्पेक्शन करने जा रही है। मेरी बीजेपी को चुनौती है की उस घर में स्विमिंग पूल दिखाओ, सोने चांदी के कमोड दिखाओ, शराब की बार दिखाओ। अब बीजेपी के झूठ का खुद पर्दाफाश होगा। और अगर हिम्मत है तो मीडिया को प्रधानमंत्री आवास भी दिखाओ। पूरा देश लाखों करोड़ का बना प्रधानमंत्री आवास देखेगा। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



