राजनीति

Vice Presidential Election: उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए सीपी राधाकृष्णन ने दाखिल किया नामांकन पत्र

CP Radhakrishnan: उपराष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

राधाकृष्णन ने नामांकन दाखिल करने से पहले प्रेरणा स्थल पर अर्पित की श्रद्धांजलि
सीपी राधाकृष्णन ने नामांकन दाखिल करने से पहले संसद परिसर में स्थित प्रेरणा स्थल जा कर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रेरणा स्थल में प्रतिष्ठित हस्तियों की प्रतिमाएं स्थापित हैं। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत गठबंधन के अन्य नेता भी मौजूद थे।

लोगों को उनसे पारदर्शिता की उम्मीदः दिनेश शर्मा
भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा कि मैं समझता हूं कि लोगों के दिल में उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन के प्रति आदरभाव है। लोगों को उनसे पारदर्शिता की उम्मीद है।

विपक्षी नेताओं ने बी सुदर्शन रेड्डी को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने की सराहना की
विपक्षी सांसदों ने मंगलवार को नौ सितंबर को होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए बी सुदर्शन रेड्डी को अपना उम्मीदवार बनाए जाने की सराहना की तथा इस चुनाव को एक वैचारिक लड़ाई बताया। उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश और पूर्व लोकायुक्त रेड्डी को विपक्ष ने सर्वसम्मति से इस चुनाव के लिए उम्मीदवार चुना है, क्योंकि कई लोगों का मानना था कि प्रत्याशी को किसी भी राजनीतिक दल से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। नेताओं ने उनकी सराहना एक ऐसे व्यक्ति के रूप में की, जिन्होंने अपने पूरे करियर में संवैधानिक मूल्यों को कायम रखा है। उपराष्ट्रपति चुनाव पर सबकी नजर है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

उपराष्ट्रपति चुनाव से संंबंधित अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button