देश-दुनिया

Weather Update: दिल्ली में सुबह के समय गर्म रहा मौसम, राजस्थान में अगले सप्ताह फिर जोर पकड़ सकता है मानसून

Monsoon: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार की सुबह गर्म रही। न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के सामान्य तापमान से 3.8 डिग्री अधिक था। मौसम विभाग ने दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहने तथा गरज और बिजली चमकने की संभावना जताई है। वहीं, दोपहर के दौरान गर्म और उमस भरी परिस्थितियां बने रहने की भी संभावना है।

राजस्थान में अगले सप्ताह फिर जोर पकड़ सकता है मानसून
राजस्थान में इस हफ्ते कमजोर रहे मानसून के अगले सप्ताह जोर पकड़ने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। इसके अनुसार, राजस्थान के अधिकांश भागों में कमजोर मानसून की परिस्थितियां अगले दो-तीन जारी रहने की संभावना है। हालांकि पूर्वी राजस्थान के कोटा, भरतपुर व जयपुर संभाग के कुछ भागों में बारिश की गतिविधियों में 21 जुलाई से बढ़ोतरी हो सकती है। 22-23 जुलाई से राज्य के पश्चिमी व मध्य भागों में भी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की पूरी उम्मीद है। जुलाई के आखिरी हफ्ते में पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भी मानसून जोर पकड़ेगा। शुक्रवार सुबह तक के चौबीस घंटे के दौरान राज्य के पूर्वी भाग में कहीं कहीं हल्की बारिश हुई जबकि पश्चिम राजस्थान मुख्यत: शुष्क रहा। सर्वाधिक अधिकतम तापमान चुरू में 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button