देश-दुनिया
Rahul Gandhi: दिल्ली उच्च न्यायालय ने राहुल गांधी की नागरिकता संबंधी सुब्रमण्यम स्वामी की याचिका पर केंद्र सरकार से मांगा जवाब

दिल्ली उच्च न्यायालय (Delhi High Court) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सुब्रमण्यम स्वामी की उस याचिका पर शुक्रवार को केंद्र सरकार से अपना रुख स्पष्ट करने को कहा, जिसमें गृह मंत्रालय को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारतीय नागरिकता पर निर्णय लेने का निर्देश दिए जाने का अनुरोध किया गया है।
कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश विभु बाखरू और न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला की पीठ ने मौखिक रूप से केंद्र सरकार की ओर से पेश ‘प्रॉक्सी’ वकील से मामले में निर्देश प्राप्त करने को कहा। पीठ ने कहा कि हम कोई भी आदेश पारित करने से पहले सरकार के वकील की सहायता लेना चाहते हैं। (भाषा)



