Tariff War: डोनाल्ड ट्रंप बोले, भारत अपनी शुल्क दरों में करेगा बहुत बड़ी कटौती

Tariff War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रमुख व्यापारिक साझेदार देशों पर दो अप्रैल से जवाबी सीमा शुल्क लगाए जाने के पहले कहा है कि भारत अपनी शुल्क दरों में बहुत बड़ी कटौती करेगा। ट्रंप ने आधिकारिक आवास व्हाइट हाउस में स्थित कार्यालय ओवल ऑफिस में सोमवार को संवाददाताओं के साथ बातचीत में भारत को लेकर यह बात कही।
राष्ट्रपति के रूप में तीसरा कार्यकाल भी चाहते हैं ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा कि वह तीसरी बार भी इस पद पर सेवाएं देना चाहते हैं। ट्रंप की इन टिप्पणियों से यह स्पष्ट संकेत है कि उनकी 2029 में अपने दूसरे कार्यकाल के समाप्त होने के बाद तीसरी बार देश का नेतृत्व करने की योजना है और शायद वह दो से अधिक बार देश का नेतृत्व करने पर लगी रोक संबंधी संवैधानिक बाधा को पार करने के तरीकों पर विचार कर रहे हैं।
ट्रंप प्रशासन बांग्लादेश की महिला छात्र नेताओं को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित करेगा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन, पिछले साल बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन की अगुवाई करने वाली महिला छात्र नेताओं को उनके असाधारण साहस, ताकत और नेतृत्व के लिए सम्मानित करेगा। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप मंगलवार को विदेश मंत्रालय में वार्षिक ‘इंटरनेशनल विमेन ऑफ करेज’ (आईडब्लयूओसी) पुरस्कार समारोह की मेजबानी करेंगे।
ट्रंप ने युद्ध समाप्त करने को लेकर पुतिन और जेलेंस्की के रुख के प्रति निराशा व्यक्त की
रूस और यूक्रेन के बीच संघर्षविराम को लेकर किसी सहमति पर नहीं पहुंच पाने के कारण अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को निराशा व्यक्त की और युद्ध को समाप्त करने की अपनी पहल में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एवं यूक्रेन के उनके समकक्ष वोलोदिमीर जेलेंस्की के रुख को लेकर उन पर निशाना साधा। ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा कि हमने (संघर्षविराम की दिशा में) काफी प्रगति की है और स्वीकार किया कि दोनों नेताओं के बीच काफी कटुता है। यह एक नया संकेत है कि बातचीत से ट्रंप तत्काल हल नहीं निकाल सकते जिसका उन्होंने अपने चुनाव प्रचार अभियान के दौरान वादा किया था। (भाषा)



