राजनीति

Delhi Election: अरविंद केजरीवाल बोले, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को फर्जी मामले में किया जा सकता है गिरफ्तार

Delhi News: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को दावा किया कि केंद्रीय जांच एजेंसियां भाजपा के इशारे पर ​​किसी फर्जी मामले में दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को गिरफ्तार कर सकती हैं। आतिशी की मौजूदगी में केजरीवाल ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपने सूत्रों से पता चला है कि एक बैठक हुई थी और भाजपा ने जांच एजेंसियों को एक फर्जी मामले में मुख्यमंत्री आतिशी को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है।

दिल्ली सरकार के विभागों ने आप की योजनाओं से दूरी बनाई, व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने को कहा
दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को सार्वजनिक नोटिस जारी कर सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) की महिलाओं को 2,100 रुपये और बुजुर्गों को मुफ्त इलाज देने की योजनाओं से खुद को अलग कर लिया, जिससे विधानसभा चुनावों से पहले एक नया विवाद खड़ा हो गया है। दोनों विभागों ने लोगों को आगाह किया कि अस्तित्वहीन योजनाओं में पंजीकरण के नाम पर किसी से भी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें और कहा कि किसी भी निजी व्यक्ति या राजनीतिक दल द्वारा इस तरह के फॉर्म भरवाना या जानकारी एकत्र किया जाना धोखाधड़ी है।

अरविंद केजरीवाल एंटी नेशनल, उनके साथ गठबंधन भूल थी : अजय माकन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन ने बुधवार को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर एंटी नेशनल (राष्ट्र विरोधी) होने का आरोप लगाया और कहा कि आम आदमी पार्टी के साथ लोकसभा चुनाव में गठबंधन करना उनकी पार्टी की एक भूल थी, जिसे सुधारना जरूरी है। आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा एक “श्वेत पत्र ” जारी किए जाने के मौके पर कांग्रेस के कोषाध्यक्ष ने संवाददाताओं से यह भी कहा कि दिल्ली की दुर्दशा और यहां उनकी पार्टी की कमजोर होने की एक बड़ी वजह, कांग्रेस का 10 साल पहले केजरीवाल के नेतृत्व वाली पहली सरकार को समर्थन देना था। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button