देश-दुनिया
Haryana News: विधायक के आने पर खड़े नहीं होने पर चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई को लेकर हाई कोर्ट ने लगाई फटकार

Court News: पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने कोविड ड्यूटी पर तैनात एक सरकारी चिकित्सक के खिलाफ केवल इसलिए अनुशासनात्मक कार्रवाई किए जाने पर निराशा जताई, क्योंकि वह आपातकालीन वार्ड में विधायक के आने पर खड़ा नहीं हुआ था।
कहा, यह राज्य का असंवेदनशील और बेहद चिंताजनक है रवैया
समाचार एजेंसी भाषा के अनुसार, अदालत ने कहा कि यह राज्य का असंवेदनशील और बेहद चिंताजनक रवैया दिखाता है। अदालत ने हरियाणा के प्राधिकारियों को निर्देश दिया कि चिकित्सक को स्नातकोत्तर चिकित्सीय पाठ्यक्रम के लिए जरूरी अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) तुरंत जारी किया जाए और उसने राज्य पर 50,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



