US Politics: डोनाल्ड ट्रंप का दावा, भारत-पाकिस्तान को 350 प्रतिशत शुल्क लगाने की दी थी धमकी, मोदी व शरीफ ने मुझे किया था फोन

Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान को 350 प्रतिशत शुल्क लगाने की धमकी देकर उनके बीच जारी हमलों को रुकवाया था। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शहबाज शरीफ ने उन्हें फोन करके कहा था कि हम युद्ध नहीं करेंगे। समाचार एजेंसी भाषा के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति कई बार इस दावे को दोहरा चुके हैं।
ट्रंप से मिलेंगे न्यूयॉर्क के नवनिर्वाचित मेयर ममदानी
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि न्यूयॉर्क शहर के निर्वाचित महापौर जोहरान ममदानी शुक्रवार को व्हाइट हाउस में उनसे मुलाकात करेंगे। ट्रंप ममदानी की नीतियों की आलोचना करते रहे हैं और चार नवंबर के चुनाव से ठीक पहले उन्होंने चेतावनी दी थी कि ममदानी की जीत न्यूयॉर्क शहर के लिए पूरी तरह से आर्थिक और सामाजिक आपदा साबित होगी।
अमेरिका में कुशल प्रवासियों का स्वागत करूंगा, इस पर आलोचना झेलने के लिए तैयार हूं : ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह ऐसे कुशल प्रवासियों का देश में स्वागत करेंगे जो अमेरिकी श्रमिकों को चिप और मिसाइल जैसे जटिल उत्पाद बनाने की तकनीक सिखाएंगे। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



