देश-दुनिया

CJP: कॉकरोच जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका और सौरव दास ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से की मुलाकात, मांग पत्र सौंपा

Cockroach Janata Party: कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका और सौरव दास ने सोमवार को केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की।

मांग पत्र सौंपा
इस मौके पर आशुतोष रांका और सौरव दास ने जेपी नड्डा एक मांग पत्र भी सौंपा है। (आईएएनएस)

कॉजपा के दो सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की नड्डा से की मुलाकात
कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के दो सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। सरकार की ओर से नड्डा ने वार्ता की पहल ऐसे समय की, जब संगठन के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी मध्य दिल्ली में पहुंच चुके हैं और उन्होंने संसद की ओर मार्च करने का प्रयास किया। कॉजपा ने दावा किया कि नड्डा ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वह इस मुद्दे पर सरकार के भीतर चर्चा करेंगे और संगठन की मांगों पर सरकार के शीर्ष नेतृत्व से विचार-विमर्श के लिए कुछ समय मांगा है। कॉजपा की मांगों में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी शामिल है। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button