देश-दुनिया

Chandra Grahan 2025: जानें, क्या होता है चंद्रग्रहण, कब और क्यों लगता है, कहां-कितने बजे लगेगा, इस दौरान क्या करें और क्या न करें?

Lunar Eclipse 2025: वर्ष 2022 के बाद भारत में दिखाई देने वाला सबसे लंबा पूर्ण चंद्रग्रहण सात सितंबर की रात को होगा। खगोलविदों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 27 जुलाई, 2018 के बाद यह पहली बार होगा, जब देश के सभी हिस्सों से पूर्ण चंद्रग्रहण देखा जा सकेगा।

जानें, कब से कब तक रहेगा चंद्रग्रहण
भारत में रविवार रात करीब 8.58 बजे चंद्रग्रहण शुरू होगा और आठ सितंबर की देर रात 1:26 बजे समाप्त हो जाएगा। अगर मौसम साफ रहा, तो चंद्रग्रहण देश के अधिकांश हिस्सों से देखा जा सकेगा।

चंद्रग्रहण के दौरान क्या करें और क्या न करें?
-चंद्रग्रहण काल में पूजा-पाठ वर्जित होता है
-मौन जाप और इष्टदेव का स्मरण करना चाहिए
– इस दौरान वातावरण में नकारात्मक ऊर्जा मानी जाती है, इसलिए कुश का प्रयोग शुद्धि के लिए आवश्यक बताया गया है
-चंद्रग्रहण समाप्त होने के बाद मंदिर में शुद्धिकरण, देवताओं के वस्त्र परिवर्तन, आरती और भोग की प्रक्रिया होगी
-चंद्रग्रहण के समय भगवान का भजन करें। महामृत्यंजय मंत्र का जप कर सकते हैं।
-चंद्रग्रहण के समापन होने के बाद स्नान कर घर और मंदिर की पूजा-अर्चना करें। गंगाजल का छिड़काव कर शुद्ध करें। उपासना करें।
-चंद्रग्रहण के बाद मंदिर या गरीब लोगों में अन्न-धन का दान करें।
-चंद्रग्रहण के समय पूजा-अर्चना करना वर्जित है। ऐसा करने से पूजा सफल नहीं होती है।
-भोजन का सेवन न करें।
-मंदिर के कपाट बंद कर दें।
-नुकीली चीजों का इस्तेमाल न करें।
-गर्भवती महिलाएं घर से बाहर निकलें।
-कोई भी शुभ और मांगलिक काम न करें।
-चंद्रग्रहण के दौरान सच्चे मन से ईश्वर का स्मरण करें।

इसलिए खास है यह चंद्रग्रहण
यह चंद्रग्रहण ब्लड मून कहलाता है, क्योंकि पूर्ण ग्रहण के दौरान चंद्रमा लाल-नारंगी रंग में दिखाई देता है। यह रंग पृथ्वी के वातावरण से होकर गुजरने वाली सूर्य की किरणों की वजह से बनता है। इस बार चंद्रग्रहण सुपरमून के साथ भी जुड़ा है। चंद्रमा सामान्य से बड़ा दिखाई देगा।

क्या होता है चंद्रग्रहण?
ऐसा माना जाता है कि यह तब होता है, जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है। ऐसे में पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है और उसकी चमक कम हो जाती है। जब चंद्रमा पृथ्वी की छाया में आ जाता है, तो इसे चंद्रग्रहण कहा जाता है।

कब लगता है चंद्रग्रहण?
चंद्रग्रहण तब लगता है, जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है और उसकी छाया चंद्रमा पर पड़ती है।

क्यों लगता है चंद्रग्रहण?
चंद्रग्रहण तब लगता है, जब पृथ्वी, चंद्रमा और सूर्य के ठीक बीच में आ जाती है। पृथ्वी सूर्य से आने वाले प्रकाश को रोक लेती है, जिससे चंद्रमा पर छाया पड़ जाती है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button