राजनीति

UP Budget 2025: लोग यहां ख्वाब दिखाते हैं अक्सर, हर एक ख्वाब को सच कर दिया है योगी ने: सुरेश कुमार खन्‍ना

UP Budget: उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्‍ना ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार में नौवां बजट पेश करते हुए पूर्ववर्ती समाजवादी पार्टी (सपा) सरकार पर तंज के अंदाज में एक शेर पढ़ा कि लोग यहां ख्वाब दिखाते हैं अक्सर, हर एक ख्वाब को सच कर दिया है योगी ने।

34 पेज का अपना बजट भाषण करीब सवा घंटे में पढ़ा
विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को वित्त मंत्री खन्ना ने उप्र के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की मौजूदगी में 2025-2026 के बजट अनुमानों पर 34 पेज का अपना बजट भाषण करीब सवा घंटे में पढ़ा। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button