देश-दुनिया

Myanmar Earthquake: म्यांमार में भूकंप से मरने वालों की संख्या 1700 के पार पहुंची

Earthquake In Myanmar: म्यांमार में मलबे से और शव निकाले जाने के बाद भूकंप के कारण मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 1700 से अधिक हो गई है। देश की सैन्य नेतृत्व वाली सरकार ने सोमवार को यह जानकारी दी।

3400 लोग घायल और 300 से अधिक लापता
सरकारी प्रवक्ता मेजर जनरल जॉ मिन टुन ने सरकारी टीवी चैनल एमआरटीवी को बताया कि भूकंप के कारण मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 1700 से अधिक हो गई है। भूकंप से 3400 लोग घायल हुए हैं तथा 300 से अधिक लोग लापता हैं। अभी इनकी संख्या में और इजाफा हो सकता है।

म्यांमार में जुमे की नमाज के दौरान आए भूकंप में 700 से अधिक मुसलमान मारे गए
रमजान में जुमे की नमाज के दौरान म्यांमार में आए 7.7 तीव्रता के भूकंप के कारण 700 से अधिक नमाजियों की मौत हो गई। म्यांमा के एक मुस्लिम संगठन ने यह दावा किया है। स्प्रिंग रेवोल्यूशन म्यांमा मुस्लिम नेटवर्क की संचालन समिति के सदस्य तुन की ने सोमवार को बताया कि देश के दूसरे सबसे बड़े शहर मांडले के निकट आए 7.7 तीव्रता के भूकंप के कारण लगभग 60 मस्जिदें क्षतिग्रस्त या नष्ट हो गईं। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button