राजनीति
Shutdown: डोनाल्ड ट्रंप बोले, मेरे चुनाव प्रचार में नहीं उतरने और शटडाउन के कारण रिपब्लिकन उम्मीदवार हारे चुनाव

Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि चुनाव प्रचार से उनकी अनुपस्थिति और शटडाउन के कारण रिपब्लिकन पार्टी मंगलवार का मेयर चुनाव हार गई।
चुनाव में डेमोक्रेट का रहा दबदबा
जनवरी में राष्ट्रपति ट्रंप के व्हाइट हाउस में लौटने के बाद पहले बड़े चुनाव में डेमोक्रेट का दबदबा रहा। डेमोक्रेट-समाजवादी जोहरान ममदानी ने न्यूयॉर्क सिटी के मेयर चुनाव में जीत हासिल की, जबकि उनकी पार्टी के सहयोगी मिकी शेरिल न्यू जर्सी के गवर्नर चुने गए। एक अन्य डेमोक्रेट अबीगैल स्पैनबर्गर वर्जीनिया की गवर्नर बनीं, जबकि भारतीय मूल की गजाला हाशमी को डिप्टी गवर्नर के रूप में निर्वाचित किया गया है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



