देश-दुनिया
President Uttarakhand Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तराखंड पहुंचीं, राज्यपाल और सीएम ने किया स्वागत

Draupadi Murmu In Uttarakhand: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय दौरे पर रविवार को उत्तराखंड पहुंचीं।
इन्होंने किया स्वागत
देहरादून के निकट जौलीग्रांट हवाई अड्डा पहुंचने पर राष्ट्रपति का उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण तथा अन्य गणमान्य लोगों ने स्वागत और अभिनंदन किया। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



