देश-दुनिया

Lucknow: योगी आदित्यनाथ बोले, लखनऊ को देश के अग्रणी एआई शहर के तौर पर स्थापित करना सरकार का लक्ष्य

Lucknow News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार का लक्ष्य लखनऊ को देश के अग्रणी कृत्रिम मेधा (एआई) नवोन्मेषी शहरों में शामिल करना है और इसके लिए अगले पांच साल में कम से कम 50 विश्वस्तरीय एआई स्टार्टअप को स्थापित करने और उन्हें वैश्विक बाजार तक पहुंच दिलाने के लिए मजबूत नवोन्मेषण परिवेश विकसित किया जाएगा।

कहा, अगले पांच वर्षों के अंदर आप सभी यंग प्रोफेशनल्स को यूपी गवर्नमेंट पूरा सपोर्ट करेगी
योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि हमारा संकल्प है, अगले पांच वर्षों के अंदर आप सभी यंग प्रोफेशनल्स को यूपी गवर्नमेंट पूरा सपोर्ट करेगी, ताकि आप लखनऊ को भारत की अग्रणी एआई इनोवेशन सिटी के रूप में स्थापित करने के अभियान का हिस्सा बनें। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button