देश-दुनिया
NEET-UG Exam: नीट-यूजी परीक्षा पर विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों को लागू करेंगे, केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से कहा

NEET-UG Exam News: केंद्र ने बृहस्पतिवार को उच्चतम न्यायालय को बताया कि वह पिछले साल राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) के आयोजन में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की कार्यप्रणाली की समीक्षा के बाद परीक्षा सुधारों पर अपने सात सदस्यीय विशेषज्ञ समिति द्वारा सुझाए गए सभी सुधारात्मक उपायों को लागू करेगा।
जाने, क्या कहा था सुप्रीम कोर्ट ने
शीर्ष अदालत ने पिछले साल दो अगस्त को विवादों से घिरे नीट-यूजी 2024 को रद करने से इनकार कर दिया था और कहा था कि वर्तमान में रिकॉर्ड में ऐसी कोई पर्याप्त सामग्री नहीं है, जो परीक्षा की शुचिता से समझौता करने वाले प्रणालीगत लीक या कदाचार का संकेत दे। (भाषा)



