India-US: अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ बात करने के लिए उत्सुक हूं, डोनाल्ड ट्रंप की बातचीत की इच्छा पर प्रधानमंत्री मोदी का जवाब

Modi And Trump Talk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा दोनों देशों के बीच व्यापार वार्ता के सकारात्मक आकलन पर गर्मजोशी से प्रतिक्रिया व्यक्त की और विश्वास जताया कि यह वार्ता दोनों देशों के बीच साझेदारी की असीम संभावनाओं को तलाशने का मार्ग प्रशस्त करेगी। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और अमेरिका घनिष्ठ मित्र और स्वाभाविक साझेदार हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देश व्यापार वार्ता को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए काम कर रहे हैं।
डोनाल्ड ट्रंप बोले, भारत और अमेरिका के बीच व्यापार बाधाएं दूर करने के लिए बातचीत जारी
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता के सफल निष्कर्ष पर पहुंचने में कोई मुश्किल नहीं होगी और वह जल्द ही अपने अच्छे दोस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करेंगे। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



