खेल-मनोरंजन
Thamma: आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की थामा ने पहले दिन 25.11 करोड़ रुपये कमाए

Thamma Film: आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना अभिनीत हॉरर कॉमेडी फिल्म थामा ने अपनी रिलीज के पहले दिन देशभर के सिनेमाघरों से 25.11 करोड़ रुपये की कमाई की। निर्माता कंपनी मैडॉक फिल्म्स ने बुधवार को यह जानकारी दी।
मंगलवार को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म
मैडॉक फिल्म्स की फ्रेंचाइजी कंपनी मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स (एमएचसीयू) की हॉरर-कॉमेडी श्रृंखला की पांचवीं फिल्म है। यह फिल्म मंगलवार को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



