राजनीति

H-1B Visa: एच-1बी वीजा पर राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, मल्लिकार्जुन खरगे बोले-राष्ट्रीय हित सर्वोपरि होना चाहिए

H-1B Visa News: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अमेरिका द्वारा एच-1बी वीजा पर एक लाख डॉलर (88 लाख रुपये) का शुल्क लगाए जाने के बाद शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और दावा किया कि भारत के पास एक कमजोर प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने जुलाई, 2017 में सोशल मीडिया एक्स (उस समय के ट्विटर) पर किए गए अपने एक पोस्ट को साझा करते हुए प्रधानमंत्री को निशाने पर लिया। उस पोस्ट में भी कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री मोदी पर कमजोर प्रधानमंत्री होने का आरोप लगाया था।

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, मोदी-मोदी के नारे लगवाना विदेश नीति नहीं
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अमेरिका द्वारा एच-1बी वीजा पर एक लाख डॉलर (88 लाख रुपये) का शुल्क लगाए जाने के बाद एक्स पर प्रधानमंत्री मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि गले लगना और मोदी-मोदी के नारे लगवाना विदेश नीति नहीं है। विदेश नीति में राष्ट्रीय हितों को सर्वोपरि रखना चाहिए तथा किसी से मित्रता को विवेक एवं संतुलन के साथ आगे बढ़ाना चाहिए।

अमेरिका: वकीलों और कंपनियों ने एच1बी वीजा धारकों को तुरंत देश लौटने की दी सलाह
कामकाजी वीजा पर एक लाख अमेरिकी डॉलर का शुल्क लागू करने की राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई योजना के बीच आव्रजन मामलों के वकील और विभिन्न कंपनियां अमेरिका से बाहर यात्रा पर गए एच-1बी वीजा धारकों को आगाह करते हुए उन्हें तुरंत वापस लौटने की सलाह दे रहे हैं। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button