Suno Sarkar: टूटी सड़कों से बढ़ा हादसों का खतरा, अतिक्रमण से परेशानी

Ghaziabad News: बारिश की वजह से इन दिनों सड़कों पर गड्ढे हो गए हैं। वहीं, कुछ सड़के टूट गई हैं। इस वजह से राहगीरों को परेशानी के साथ-साथ हादसे का भी खतरा सता रहा है। गड्ढो में फंसने से राहगीर और वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं। वहीं, अतिक्रमण और अवैध कब्जा के कारण सड़कें संकरी हो रही हैं। ट्रैफिक जाम और पैदल चलने वालों के लिए जगह की कमी से आम लोगों को परेशानी हो रही है। भारी बारिश होने पर सड़कों पर पानी भर जाने से लोगों को निकलता मुश्किल हो जाता है।
यहां के लोगों को हो रही है परेशानी
उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद में प्रताप विहार के सेक्टर 11 में एफ ब्लाक में गढवाली पार्क की ओर जाने वाली सड़क पर बारिश की वजह से गड्ढे हो गए हैं। वहीं इस रोड पर अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है। दुकान के आगे लोग दुकान लगा रहे हैं। हालांकि जब जीडीए के अधिकारी आते हैं तो अतिक्रमण कुछ देर के लिए हटा लेते हैं। इसके बाद उनके जाते ही पहले की तरह रोड पर अपनी-अपनी दुकानें सजा लेते हैं। एफ ब्लाक में अंदर की ओर जाने वाली अधिकांश सड़के टूटी हुईं हैं। लोगों ने इन समस्याों से निजात दिलाने की मांग की है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



