देश-दुनिया

Swami Vivekananda Jayanti: स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

National Youth Day 2026: स्वामी विवेकानंद की जतंयी पर सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को कोलकाता में हुआ था, उनका नाम नरेंद्र नाथ दत्त था। उनकी जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई जाती है।

स्वामी विवेकानंद ने भारतीयों में राष्ट्रीय गौरव की भावना जगाई
राष्ट्रपति ने स्वामी विवेकानंद को जयंती पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने भारत के शाश्वत ज्ञान को दुनिया तक पहुंचाया। स्वामी विवेकानंद ने भारतीयों में राष्ट्रीय गौरव की भावना जगाई और युवाओं को राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उनकी शिक्षाएं मानवता को प्रेरित करती रहेंगी।

स्वामी विवेकानंद का व्यक्तित्व व कृतित्व विकसित भारत के संकल्प में नई ऊर्जा का संचार करने वाला
पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा है कि भारतीय युवाशक्ति के सशक्त प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद को उनकी जयंती पर मेरी श्रद्धांजलि। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व विकसित भारत के संकल्प में निरंतर नई ऊर्जा का संचार करने वाला है। मेरी कामना है कि राष्ट्रीय युवा दिवस का यह दिव्य अवसर सभी देशवासियों, विशेषकर हमारे युवा साथियों के लिए नई शक्ति और नया आत्मविश्वास लेकर आए।

ओजपूर्ण वाणी से युवाओं के मार्गदर्शक बने स्वामी विवेकानंद
स्वामी विवेकानंद का नाम इतिहास में एक ऐसे विद्वान के रूप में दर्ज है, जिन्होंने मानवता की सेवा को अपना सर्वोपरि धर्म माना। अमेरिका के शिकागो में धर्मसभा में अपने धाराप्रवाह भाषण से अंतरराष्ट्रीय सुर्खियों में आए भारतीय संन्यासी स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को बंगाल में हुआ था। स्वामी विवेकानंद अपने ओजपूर्ण और बेबाक भाषणों के कारण काफी लोकप्रिय हुए। खासकर युवाओं के बीच। यही कारण है कि उनकी जयंती को पूरा राष्ट्र युवा दिवस के रूप में मनाता है। उन्होंने मानवता की सेवा एवं परोपकार के लिए 1897 में रामकृष्ण मिशन की स्थापना की। इस मिशन का नाम विवेकानंद ने अपने गुरु रामकृष्ण परमहंस के नाम पर रखा। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button