Joe Biden: पीएम मोदी ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बाइडन के जल्द स्वस्थ होने की कामना की

Joe Biden: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन के जल्द और पूरी तरह से स्वस्थ होने की कामना की। बाइडन के प्रोस्टेट कैंसर से पीड़ित होने की पुष्टि हुई है। मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया कि जो बाइडन के स्वास्थ्य के बारे में सुनकर बहुत चिंतित हूं। हम उनके शीघ्र और पूरी तरह से स्वस्थ होने की कामना करते हैं। हमारी प्रार्थनाएं बाइडन और उनके परिवार के साथ हैं।
प्रोस्टेट कैंसर से पीड़ित हैं पूर्व राष्ट्रपति
बाइडन के कार्यालय ने रविवार को कहा कि पूर्व राष्ट्रपति प्रोस्टेट कैंसर से पीड़ित हैं। बाइडन के कार्यालय ने बताया कि 82 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति की मूत्राशय संबंधी परेशानियों के कारण जांच की गई, जिसमें चिकित्सकों को उनके प्रोस्टेट में एक गांठ का पता चला। शुक्रवार को उनके प्रोस्टेट कैंसर से पीड़ित होने की पुष्टि हुई। (भाषा)



