देश-दुनिया

Navratri: योगी आदित्यनाथ ने पाटेश्वरी देवी की पूजा-अर्चना की, कहा-मां दुर्गे की अपार कृपा सभी श्रद्धालुओं व प्रदेश वासियों पर बनी रहे, यही प्रार्थना है

Navratri 2026: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को शक्ति की अधिष्ठात्री, जगज्जननी मां दुर्गा की आराधना के पावन पर्व शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर रविवार को जनपद बलरामपुर के तुलसीपुर स्थित आदिशक्ति मां पाटेश्वरी देवी शक्तिपीठ में मां भगवती का दर्शन-पूजन किया। सीए योगी ने कहा कि मां दुर्गे की अपार कृपा सभी श्रद्धालुओं व प्रदेश वासियों पर बनी रहे, यही प्रार्थना है।

शारदीय नवरात्रि की सभी श्रद्धालुओं व प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
सीएम योगी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि मां भगवती जगदंबा की उपासना के पावन पर्व शारदीय नवरात्रि की सभी श्रद्धालुओं व प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मां सभी के जीवन को सुख, समृद्धि, आरोग्यता और सौभाग्य के आशीर्वाद से अभिसिंचित करें, यही प्रार्थना है। जय माता की।

मां शैलपुत्री को किया नमन
सीएम योगी ने एक्स पर लिखा है कि शक्ति की आराधना के पावन पर्व शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर आदिशक्ति मां शैलपुत्री के चरणों में नमन किया। कहा कि मां की असीम कृपा से सभी के जीवन में आत्मबल, धैर्य और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो, समस्त जगत में शांति, सद्भाव व समृद्धि का विस्तार हो और हर घर सुख-मंगल से आलोकित रहे। जय मां शैलपुत्री। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button