राजनीति

NDA: अमित शाह बोले-राहुल गांधी 2029 में फिर करारी हार के लिए रहें तैयार, फिर प्रचंड बहुमत से एनडीए की ही बनेगी सरकार

Congress: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि राहुल गांधी को 2029 में एक बार फिर करारी हार के लिए तैयार रहना चाहिए, क्योंकि देश की जनता भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ है। कांग्रेस जिस तरह की नकारात्मक राजनीति कर रही है, उससे उसे कोई फायदा नहीं होगा। विपक्षी दल को जनता को समझने और उससे जुड़ने की जरूरत है।

कहा, देश की जनता मोदी जी के साथ चट्टान की तरह खड़ी
अमित शाह ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि गुजरात में हुए स्थानीय निकाय चुनावों और हाल ही में संपन्न हुए अन्य राज्यों के उपचुनावों व स्थानीय चुनावों में भाजपा को मिली प्रचंड जीत ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया है कि जनता राहुल गांधी व इंडी अलायंस के झूठ को पूरी तरह नकार चुकी है। देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ चट्टान की तरह खड़ी है और यह जनविश्वास बताता है कि 2029 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस लगातार चौथी बार हारेगी व एक बार फिर प्रचंड बहुमत से एनडीए की ही सरकार बनेगी।

गुजरात निकाय चुनाव में भाजपा ने गांधीनगर और दो अन्य शहरी निकायों में अपनी सत्ता कायम रखी
गुजरात में भाजपा ने मंगलवार को गांधीनगर नगर निगम (जीएमसी) चुनाव में 44 में से 38 सीट पर विजय प्राप्त कर बड़ी जीत हासिल की तथा थारा और ओखा नगरपालिकाओं में भी अपनी सत्ता बरकरार रखी। राज्य निर्वाचन आयोग ने आज चुनाव परिणाम की घोषणा की। गांधीनगर नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पांच सीट के साथ दूसरे स्थान पर रही, जबकि एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार ने जीती। आम आदमी पार्टी (आप) इस बार अपना खाता भी नहीं खोल पाई। उसने पिछले जीएसमी चुनाव में एक सीट जीती थी। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button