क्राइम
Shamli News: यूपी के शामली में गैर कानूनी तरीके से धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में दो गिरफ्तार

Shamli Crime: उत्तर प्रदेश के शामली जिले में एक व्यक्ति का गैर कानूनी तरीके से धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में पुलिस ने एक महिला और उसके पिता को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक ने रविवार को यह जानकारी दी।
इनकी हुई गिरफ्तारी
पुलिस के अनुसार, आयुष मलिक (30) के धर्म परिवर्तन के मामले में चांदनी कुरैशी और उसके पिता इस्लाम कुरैशी को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस इस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)


