देश-दुनिया

Weather: उफ ये गर्मी, दिल्ली में पारा 42 के पार, स्कूलों में हर 45-60 मिनट पर बजेगी वॉटर बेल; ताकि बच्चे पानी पिएं

Delhi Weather: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को चिलचिलाती गर्मी का प्रकोप रहा। कुछ जगहों पर अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। वहीं, 24 अप्रैल से लू चलने के पूर्वानुमान के कारण हालात और अधिक गंभीर होने की आशंका है।

रिज पर सबसे अधिक अधिकतम तापमान दर्ज
स्टेशन-वार डेटा के अनुसार, रिज पर सबसे अधिक अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। यह सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक 42.1 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके बाद आयानगर में 41.4 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से तीन डिग्री अधिक) दर्ज किया गया, जबकि शहर के बेस स्टेशन सफदरजंग में सामान्य से तीन डिग्री अधिक 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

गर्मी से बचाव : दिल्ली के स्कूलों में हर 45-60 मिनट पर बजेगी वॉटर बेल, ताकि बच्चे पानी पिएं
बढ़ते तापमान के बीच शिक्षा निदेशालय (डीओई) ने दिल्ली के स्कूलों को हर 45-60 मिनट पर घंटी बजाकर छात्रों को पानी पीने की याद दिलाने और बडी सिस्टम लागू करने के निर्देश दिए हैं, ताकि बच्चे एक-दूसरे के स्वास्थ्य पर नजर रख सकें। ये निर्देश मंगलवार को दिल्ली सरकार के स्कूलों, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों के लिए जारी ताजा एहतियाती उपायों का हिस्सा हैं।

जयपुर प्रशासन ने भीषण गर्मी के मद्देनजर 27 अप्रैल से विद्यालयों का समय बदलने का दिया आदेश
राजस्थान की राजधानी जयपुर में भीषण गर्मी के मद्देनजी जिला प्रशासन ने विद्यालयों के समय में बदलाव करने का फैसला किया है। जिला प्रशासन के मुताबिक, 27 अप्रैल से राजकीय व गैर राजकीय विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगा। यह निर्णय नर्सरी से लेकर आठवीं कक्षा तक की कक्षाओं पर लागू होगा। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button