काम की बात
EPFO: एटीएम और यूपीआई से निकाल सकेंगे ईपीएफ का पैसा

EPFO: सेवानिवृत्ति कोष का प्रबंधन करने वाले निकाय ईपीएफओ के सदस्य जल्द ही एटीएम या यूपीआई जैसे अन्य तरीकों से अपने कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) खाते से निकासी कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपने बैंक खातों को ईपीएफ से जोड़ना होगा।
श्रम मंत्रालय ऐसी परियोजना पर कर रहा काम
एक उच्च पदस्थ सूत्र ने कहा कि श्रम मंत्रालय एक ऐसी परियोजना पर काम कर रहा है, जिसमें ईपीएफ का एक निश्चित हिस्सा रोक लिया जाएगा और एक बड़ा हिस्सा यूपीआई या एटीएम डेबिट कार्ड जैसे विभिन्न तरीकों से निकाला जा सकेगा। (भाषा)



