Mehul Choksi: कौन है मेहुल चोकसी जिसे पीएनबी ऋण घोटाले में भारत के प्रत्यर्पण अनुरोध के बाद बेल्जियम में किया गया गिरफ्तार

Mehul Choksi News: पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में 13,000 करोड़ रुपये के ऋण धोखाधड़ी मामले में संलिप्तता के आरोपी भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को भारतीय जांच एजेंसियों के प्रत्यर्पण अनुरोध के बाद बेल्जियम में गिरफ्तार कर लिया गया। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
मेहुल चोकसी जैसे भगोड़ों के लिए केंद्र कई बर्दाश्त नहीं करने की नीति पर काम करता है : पंकज चौधरी
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सोमवार को कहा कि मोदी सरकार मेहुल चोकसी जैसे भगोड़ों और भ्रष्टाचार के प्रति कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति पर काम करती है और उन्होंने साथ ही कहा कि केंद्र उसे जल्द भारत लाने पर काम करेगा।
जानें, कौन है मेहुल चोकसी
65 वर्षीय मेहुल चोकसी हीरा कारोबारी रहा है। उसका कारोबार भारत के साथ अमेरिका, मिडिल ईस्ट और साउथ ईस्ट एशिया तक फैला हुआ है। चोकसी गीतांजलि ग्रुप का मालिक है।
इतनी है मेहुल चोकसी की नेटवर्थ
मीडिया रिपोर्ट्स में चोकसी की नेटवर्थ करीब 20 हजार करोड़ रुपये बताई गई है। एक इंटरव्यू में मेहुल चोकसी ने खुद बताया था कि भारत छोड़ते वक्त उसके पास 20,000 करोड़ की संपत्ति थी। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)


