देश-दुनिया

Stubble Burning: शिवराज सिंह चौहान बोले, पराली जलाने पर अंकुश लगाने के लिए किसानों को जागरूक करना जरूरी

Stubble News: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कहा कि पराली जलाने पर अंकुश लगाने के लिए किसानों में जागरूकता पैदा करना बेहद जरूरी है। उन्होंने फसल अवशेषों के प्रबंधन के लिए ग्राम स्तर पर पंचायतों, स्थानीय प्रतिनिधियों और नोडल अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी का सुझाव दिया। धान की कटाई के मौसम से पहले केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव के साथ पराली प्रबंधन पर बैठक की अध्यक्षता की।

कहा, मैं खेत में धान की कटाई के बाद गेहूं की बुवाई करूंगा, इससे प्रेरित होंगे किसान
शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि नई दिल्ली स्थित कृषि भवन में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री
भूपेंद्र यादव के साथ पराली प्रबंधन पर बैठक हुई। बैठक में पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री तथा दिल्ली के पर्यावरण मंत्री वर्चुअली जुड़े। पराली प्रबंधन केलिए किसानों में जागरूकता बढ़ाना बहुत आवश्यक है। इसके लिए पंचायतों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय अधिकारियों को भी इस अभियान से जोड़ेंगे। साथ ही हमने तय किया कि सीधी बुवाई, फसल विविधिकरण और आधुनिक मशीनों जैसे रोटावेटर, चॉपर, बायो डी-कम्पोज़र आदि के उपयोग को बढ़ावा दिया जाएगा। इससे खेतों की उर्वरता भी बनी रहेगी और पर्यावरण को नुकसान भी नहीं होगा। मैं स्वयं अपने खेत में धान की कटाई के बाद सीधे गेहूं की बुवाई करूंगा। इससे अन्य किसान भी प्रेरित होंगे। मुझे पूरा विश्वास है कि केंद्र और राज्यों के समन्वित प्रयासों से पराली जलाने की घटनाओं में अवश्य कमी आएगी। यदि हम सब मिलकर काम करें, तो पर्यावरण की रक्षा भी होगी और किसान भाइयों का हित भी सुरक्षित रहेगा। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button