राजनीति

Maharashtra Election 2024: राजस्थान और छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी की ‘गारंटी’ विफल हुई, महाराष्ट्र में भी नहीं चलेगी: देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र (Maharashtra) के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने राज्य विधानसभा चुनाव 2024 (Maharashtra Assembly Election 2024) से पहले ‘गारंटी कार्ड’ लाने की बृहस्पतिवार को कांग्रेस की योजना की आलोचना की और कहा कि यह प्रयोग राजस्थान और छत्तीसगढ़ में विफल रहा है।

प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने कहा है कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पार्टी के चुनावी वादों वाला एक ‘गारंटी कार्ड’ जारी करेंगे। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान है और 23 नवंबर में मतगणना होगी। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button