राजनीति
Karnataka Politics: भाजपा उपचुनाव और महाराष्ट्र चुनाव के मद्देनजर वक्फ का मुद्दा उठा रही: सिद्धरमैया

कर्नाटक (Karnataka) के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया (Siddaramaiah) ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्य में आगामी विधानसभा उपचुनावों और पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र में होने वाले चुनावों को ध्यान में रखते हुए “वक्फ मुद्दे” को उठा रही है।
राज्य के कुछ हिस्सों में किसानों के एक वर्ग ने उनकी भूमि को वक्फ संपत्ति के रूप में चिह्नित किए जाने के आरोप लगाए हैं। (भाषा)



