राजनीति

Share Market Crash: अखिलेश यादव बोले, शेयर बाजार में गिरावट भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए महामंदी का इशारा

Recession: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि शेयर बाजार में एक ही दिन में करीब 19 लाख करोड़ रुपये की गिरावट भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए महामंदी का एक इशारा है।

शेयर बाजार में एक दिन में ही 19 लाख करोड़ रुपये की गिरावट
सोशल मीडिया एक्स पर निवेशकों को संबोधित एक पोस्ट में अखिलेश यादव ने कहा कि आज शेयर बाजार में एक दिन में ही लगभग 19 लाख करोड़ रुपये की गिरावट भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए महामंदी का एक इशारा है।

विदेशी बाजारों में गिरावट से अधिकांश तेल-तिलहन कीमतें टूटीं
विदेशी बाजारों में गिरावट के बीच देश के तेल-तिलहन बाजार में सोमवार को अधिकांश तेल-तिलहन (मूंगफली तेल-तिलहन, सोयाबीन तिलहन, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन और बिनौला तेल) के भाव गिरावट दर्शाते बंद हुए।

सरसों तेल-तिलहन के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे
बाकी तेलों से सस्ता होने की वजह से मांग होने के कारण सोयाबीन तेल के दाम में सुधार देखने को मिला। वहीं, बाजार में गिरावट के आम रुख के बावजूद सरसों तेल-तिलहन के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button