धर्म संसार

Hanuman: मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ करने से दुख-दर्द होंगे दूर, बरसेगी रामभक्त हनुमान की कृपा

मंगलवार (Mangalwar) के राम भक्त हनुमान (Hanuman) की पूजा करने से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। इस दिन सुंदरकांड का पाठ भी करना चाहिए, ऐसा करने से भय से मुक्ति मिलेगी और सभी बिगड़े कार्य पूरे हो जाएंगे। हनुमान की कृपा से सभी दुख- दर्द दूर हो जाते हैं। हनुमान की कृपा प्राप्त करने के लिए सुंदरकांड का पाठ भी किया जाता है।

सभी तरह के दोषों से मिल जाती है मुक्ति
सुंदरकांड का पाठ करने से सभी तरह के दोषों से मुक्ति मिल जाती है। सुंदरकांड के पाठ का बहुत अधिक महत्व होता है। जो व्यक्ति नियमित सुंदरकांड का पाठ करता है, उसके जीवन में कभी कोई परेशानी नहीं आती है। जो लोग सुंदरकांड का पाठ कर नहीं सकते हैं, उन्हें सुंदरकांड सुनना चाहिए।

भगवान राम का मिलता है आशीर्वाद
सुंदरकांड का पाठ करने वाले व्यक्ति को भगवान राम का आशीर्वावा प्राप्त होता है। जिस पर भगवान राम की कृपा हो जाती है उससे परेशानी कोसों दूर रहती हैं।

बढ़ता है आत्मविश्वास
सुंदरकांड का पाठ करने से आत्मविश्वास भी बढ़ता है। कई बार जीवन में आत्मविश्वास की कमी की वजह से लोग सफलता हासिल नहीं कर पाते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिए सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए।

नहीं रहता भय
सुंदरकांड का पाठ करने से भय से मुक्ति मिल जाती है। अगर आपको किसी भी चीज से भय लगता है तो सुंदरकांड का पाठ करें।

कार्यों में विघ्न आ रहा है तो सुंदरकांड का पाठ करें
अगर आपके किसी कार्य में विघ्न आ रहा है, तो आपको सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए। सुंदरकांड का पाठ करने से कार्य बिना किसी के विघ्न के पूरे हो जाते हैं। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। हम दावा नहीं करते हैं कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button