देश-दुनिया
Delhi Water Crisis: दिल्ली की इन कॉलोनियों में 20 से 21 फरवरी तक पानी की आपूर्ति रहेगी बाधित

Delhi Water Supply: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में मरम्मत कार्य के चलते 20 फरवरी की शाम से 21 फरवरी की सुबह तक जलापूर्ति बाधित रहेगी। दिल्ली जल बोर्ड ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
इन कॉलोनियां पानी की आपूर्ति रहेगी बाधित
जल बोर्ड की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, बख्तावरपुर, झंगोला, तिगीपुर, कुशक नंबर 111, महम्मदपुर, रमजानपुर, सिंघू, पल्ला, ताजपुर, अकबरपुर माजरा, अलीपुर, जिंदपुर, बकोली, खामपुर, बुधपुर, हमीदपुर गांव, होलंबी कलां, खेड़ा कलां, खेड़ा खुर्द, नया बांस, मामूरपुर, पाना उद्यान/पपोसिया नरेला, नरेला की वी/ए कॉलोनियां शामिल हैं। (भाषा)



