राजनीति
Jammu Kashmir Election : भाजपा देश के शेष हिस्से में भावनाएं भड़काने के लिए जम्मू-कश्मीर का इस्तेमाल कर रही : प्रियंका गांधी वाड्रा

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने शनिवार को जम्मू के बिश्नाह में कहा कि उनकी पार्टी जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करेगी । इसके साथ ही, उन्होंने भाजपा पर देश के अन्य हिस्सों में ‘‘भावनाएं भड़काने’’ के लिए केंद्र शासित प्रदेश का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की आलोचना करते हुए कहा कि मौजूदा प्रशासन एक ‘‘कठपुतली’’ सरकार है जिसे रिमोट कंट्रोल से चलाया जा रहा है। (भाषा)



