देश-दुनिया
Bihar Flood : बिहार में गंडक और कोसी समेत अन्य नदियों का जलस्तर बढ़ा, हालात चिंताजनक

बिहार (Bihar) में वाल्मीकि नगर एवं बीरपुर बैराज से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के बाद बाढ़ का संकट और अधिक गहरा जाने के साथ गंडक, कोसी, बागमती, महानंदा एवं अन्य नदियों के जलस्तर में वृद्धि हुई है। बाढ़ के कारण प्रदेश के 13 जिलों की 1.41 लाख आबादी प्रभावित हुई है।
राज्य जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि शनिवार अपराह्न दो बजे तक कोसी नदी पर बने बीरपुर बैराज से कुल 5.31 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जो पिछले 56 वर्षों में सबसे अधिक है। (भाषा)



